बैलगाड़ी से तहसील पहुंचे सपाइयों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, जून 18 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे से प्रभावित किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली आदि मुद्दों को लेकर सपाइयों ने मंडी समिति से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर बैठकर तहसील पहुंचे और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
किसानों के मुद्दे ज्ञापन देते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के लिए मंगरौला, मंगरौली, गंगवार, हाकमपुर, पिपलौती, शकरगढ़ी, जयतौली तथा बुरावली आदि गांवों के किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जबकि इन क्षेत्रों का सर्किल रेट वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है।
मुआवजे की मांग किसानों को उनकी भूमि का वास्तविक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.