संभल, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के गांव रघुपुर के निकट सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव मईहुसैनपुर पुख्ता निवासी गोपाली पुत्र गंगाराम सोमवार की शाम अलीगढ़ जनपद के गांव सांकरा से साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहा था। जैसे वह रघुपुर पुख्ता के निकट पहुंचा तो बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। जिससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुनावई सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए अभी मना कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.