संभल, मार्च 30 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन गांव में शनिवार शाम बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई, जिससे बाइक पर बैठकर दवा लेकर भाई के साथ लौट रही वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई। परिजनों ने मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के सौंधन गांव निवासी 60 वर्षीय सोमकली पत्नी हरिचंद प्रजापति शनिवार शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी अपने भाई बलवीर के साथ बाइक पर बैठकर कस्बा आदमपुर से दवा लेकर वापस लौट रही थी। गांव में पहुंचने पर चकाचौंध में ट्रक से साइड लेते समय बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी से टकरा गई, जिससे बाइक सवार वृद्धा सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए संभल के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.