बैलगाड़ी पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बरेली, मई 27 -- बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। समाजवादी युवजन सभा और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर रखकर शहर की सड़कों पर मार्च निकाला। इसके माध्यम से बढ़ती ईंधन और गैस कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मोहित भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन महंगा हो गया है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर गरीब और मध्यम वर्गीय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.