संभल, अप्रैल 6 -- नखासा थाना क्षेत्र में बैलगाड़ी दीवार से टकरा जाने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। थानाक्षेत्र के गांव भारतल सिरसी निवासी मेहरबान रविवार दोपहर बैलगाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर बैलगाड़ी बाबूराम के मकान की दीवार से टकरा गई। जब बाबूराम ने इसकी शिकायत की, तो वह गाली-गलौज करने लगा। मौके पर आरोपी के परिजन भी पहुंच गए और बाबूराम के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। तभी बाबूराम कार्रवाई करने के लिए थाने जाने लगा, इसी बीच आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। जिससे बाबूराम, उसका बेटा विक्की, विकास, पुत्रवधू सोनम और बेटी निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.