जहानाबाद, अप्रैल 28 -- करपी, निज संवाददाता। बैर बीघा गांव में पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी अनिता कुमारी बिहार पुलिस में सिपाही है। वह राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में महिला सिपाही के पद पर कार्यरत है तथा पति मुरारी गांव निवासी कृष्ण कुमार राजगीर में ही रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर पद स्थापित है। पत्नी बैर बीघा गांव में शादी समारोह में आई थी। इसी समारोह में सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत पति कृष्ण कुमार भी पहुंच गया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि पति ने अपने बच्चा को गोद में लेने के लिए पत्नी से मांग की। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच तकरार होने लगी और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई तथा मामला करपी थाना में पहुंच गया। महिला सिपाही ने करपी थाना में आवेदन देकर पति पर दहेज मांगने के साथ साथ बराबर मारपीट करने तथा गाली गलौ...