रामपुर, अप्रैल 6 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव में रविवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष की ओर से अफसाना, अरकान और जुनैद तथा दूसरे पक्ष से जुवेदा और साजिद घायल बताए गए हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी भेजा। बताया गया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...