कानपुर, फरवरी 3 -- शिवली, संवाददाता। बैरी दरियाव गांव में सफाई कर्मी की लापरवाही से गंदगी से बजबजाती नालियां, सड़क पर बहता कीचड़ युक्त गंदा पानी गलियों में जगह-जगह लगे कूड़े व गोबर के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने के बाबजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही न किये जाने से सफाई कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। क्षेत्र के बैरी दरियाव ग्राम पंचायत में जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी के चलते सफाई कर्मियों की मनमानी हावी है। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। आम रास्ते पर भरा गंदा पानी, बजबजाती नालियां, गांव में फैली गंदगी व इस छोर से उस छोर तक जगह-जगह लगे कूड़े-करकट गोबर के ढेर सफाई व्यवस्था को पलीता लगा रहे हैं। शिवली-कल्यानपुर मार्ग से बाया बैरी दरियाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.