कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। बैरी अकबरपुर में नोटिस के बाद भी चोरी छिपे बनाए जा रहे होटल और गेस्ट हाउस के अवैध निर्माण को केडीए ने सोमवार को सील कर दिया। दो-दो बीघे में दो स्थलों पर किए जा रहे निर्माण के साथ ही केडीए ने परिसर समेत गेट को भी सील कर दिया है। पूरा परिसर थाना कल्याणपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है ताकि किसी भी निर्माण पर पुलिस भी रोक लगा सके। खास बात यह है कि ये दोनों निर्माण हरिमोहन गुप्ता व अन्य द्वारा किए जा रहे थे जिन पर पहले केडीए द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। अराजी संख्या 929 में दो बीघा जमीन पर होटल संचालन के लिए मानकों के विपरीत निर्माण हो रहा था। वहीं अराजी संख्या 930 में भी दो बीघा जमीन पर ही चोरी छिपे गेस्ट हाउस बनाया जा रहा था। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.