मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को दो मुकाबले हुए। दोनों मुकाबले एकतरफा रहे। पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने चक्कर स्पोर्टिंग क्लब को 12-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में किंग कोबरा फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया। दिन का पहला मुकाबला बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही बैरिया की टीम हावी रही। प्रथम हाफ में ही बैरिया ने छह गोल दागकर मैच को लगभग एकतरफा बना दिया। मध्यांतर के बाद भी आक्रमण जारी रहा और टीम ने छह और गोल करते हुए कुल 12 गोल ठोक दिए। चक्कर स्पोर्टिंग क्लब पूरे मुकाबले में गोल करने में असफल रहा। 12-0 की यह जीत लीग के सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.