मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी महोत्सव समिति बैरिया की ओर से गुरुवार को रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैरिया से शोभायात्रा निकली, जो ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, जूरन छपरा, माड़ीपुर और गोबरसही होते हुए बैरिया पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। इन रामभक्तों ने हाथों में भगवा ध्वज ले रखा था। जय श्रीराम का नारा भी इस दौरान गूंजता रहा। इधर, दामोदरपुर-कांटी से भी एक झांकी निकली, जो संजय सिनेमा हॉल होते हुए ब्रह्मपुरा में बैरिया से निकली शोभायात्रा के साथ हो गई।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि 2016 से यह परंपरा निरंतर जारी है और हर वर्ष एकता, समानता और सनातन संस्कृति के प्रचार का संकल्प दोहराया जाता है। इस बार के आयोजन में अरुण पांडे, रॉकी रौनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.