बैरिया से नई दिल्ली के लिए शुरू की साइकिल यात्रा
बलिया, अगस्त 20 -- बलिया। ओबीसी की जाति आधारित जनगणना, ईवीएम हटाओ- बैलेट पेपर लाओ, संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर 18 अगस्त को बैरिया शहीद स्मारक स्थल से नई दिल्ली के लिए निकली स्वाभिमान साइकिल यात्रा बुधवार की देर शाम बलिया पहुंची। साइकिल यात्रा में शामिल युवाओं ने बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार स्थित शहीद राज कुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजने के बाद यात्रा नई दिल्ली के रवाना हो गई। साइकिल यात्रा में शामिल अजय अंबेडकर ने बताया कि यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुए भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी। इस दौरान अमिताभ चौहान, पंकज उदास, मनोहर भारती, अवधेश वर्मा, आनन्द शर्मा, मिथिलेश कुमार, मुकेश, शिवशंकर खरवार, सुमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.