बगहा, मार्च 20 -- बेतिया/बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बढ़िया टोला के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। नाथबाबा चौक से मेला देखकर लौट रहे युवक बाइक से सड़क किनारे यूरिया लदे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान जीएमसीएच में दम तोड़ दिया। अंधेरे में बिना संकेत खड़े ट्रक को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अंधेरे में काल बना बिना इंडिकेटर के खड़ा ट्रकघटना गुरुवार रात करीब 11:40 बजे की है। बैरिया के वार्ड 6 स्थित घुसकपुरा गांव निवासी आलोक कुमार (20), रौशन कुमार (15) और विकास कुमार (20) एक ही बाइक से मेला देखकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक में कोई इंडिकेटर या चेतावनी ल...