पटना, नवम्बर 26 -- मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने 25 कार्टन (210 लीटर) शराब बरामद की है। उत्पाद एवं मद्य निषेध उपायुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड के आगे एक वैन से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी की गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के आगे सड़क किनारे एक वाहन खड़ी मिली। उसमें कोई नहीं था। जांच की गई तो उसमें शराब की खेप मिली। 25 कार्टन में लगभग 1200 टेट्रापैक शराब रखी हुई थी। जब्त शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.