बलिया, फरवरी 19 -- बैरिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा 21 फरवरी को तहसील का मुआयना व 10 मार्च को प्रस्तावित आयुक्त आजमगढ़ के मुआयना को देखते हुए एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के देखरेख में गुरुवार को तहसील परिसर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। तहसील परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही तहसील परिसर को मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। वहीं पेड़ों की कटाई-छंटाई वन विभाग का रेंजर अनिल कुमार शुक्ल व नागेंद्र प्रताप सिंह के देखरेख में चल है। तहसील परिसर की रंगाई-पुताई के अलावा तहसील भवन को भी डेंट पेंट करके चकाचक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.