मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बैरिया गोलंबर पर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को आश्रय स्थल से सटे पुराने शौचालय भवन को तोड़कर देर शाम तक मलबा हटा दिया गया। वहां शौचालय बनने से आश्रय स्थल में ठहरने वाले शहरी बेघर गरीबों को सुविधा होगी।निगम के एसडीओ (एई) मो. मुजम्मिल के मुताबिक, आश्रय स्थल से सटे चार सीटों का शौचालय बनेगा। लक्ष्मी चौक के समीप बन रहे आठ सीट के शौचालय के भवन का काम पूरा हो गया है। मोतीझील पुल के नीचे सड़क के दोनों तरफ आठ-आठ सीट के दो सार्वजनिक शौचालय निर्माण का भी काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर यूरिनल (116 सीट) बनाए जाने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...