मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बुलडोजर व पुलिस बल के साथ निकली विशेष टीम ने गुरुवार दोपहर लक्ष्मी चौक से बैरिया गोलंबर तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने बैरिया गोलंबर पर अवैध तरीके से खड़ी चार बसों के अलावा पांच ऑटो का चालान काटा। साथ ही दोबारा अवैध पार्किंग में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर मजिस्ट्रेट अजय कुमार व वसंत कुमार के साथ निगम के अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लक्ष्मी चौक से बैरिया तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित हिस्से को खाली कराया गया। विशेष टीम को देखते ही फुटपाथी दुकानदार अपना-अपना सामान समेट कर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...