बैरिया गोलंबर के विकास को लेकर डीएम को लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार शुक्ल ने बैरिया बस स्टैंड और बैरिया गोलंबर पार्क को विकसित करने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने डीएम से बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस पड़ाव के तौर पर प्रदर्शित करने वाला साइनबोर्ड लगाने का आग्रह किया है। साथ ही बैरिया गोलंबर पार्क को भी विकसित किए जाने की मांग की है। अरुण कुमार शुक्ल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस और जन्मदिवस को लेकर 14 और 15 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता और अधिकारी भी शामिल होनेवाले हैं। इसके लिए पार्क में प्रकाश प्रबंध, फाउंटेन संचालन सुनिश्चित करते हुए माली की प्रतिनियुक्ति की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.