बैरिया गोलंबर के पास पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बैरिया गोलंबर के पास महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू हो गया है। आश्रय स्थल के पीछे खाली जमीन पर प्लेटफॉर्म के साथ ही बेस का काम पूरा हो गया है। वहां पर पिंक टॉयलेट का प्री-फैब्रिकेटेड बॉडी लगाई जाएगी। शुक्रवार शाम मौके पर पहुंचे सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने बताया कि देर रात तक प्री फैब्रिकेटेड बॉडी पहुंच जाएगी। उसके बाद फिनिशिंग कार्य करके जल्दी पिंक टॉयलेट को चालू कर दिया जाएगा। इससे पहले निगम क्षेत्र में तिलक मैदान और रामदयालुनगर में दो पिंक टॉयलेट बन चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.