लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- पढ़ुआ थाने के बैरिया गांव के आग में अपना सब कुछ गंवाने वाले पच्चीस परिवारों को एक समाजसेवी ने राहत सामग्री बांटी। शनिवार को लगी आग में यहां के पच्चीस घर जल गए थे। इन लोगों का सारा सामान जल गया था। बैरिया गांव में लगी आग में पच्चीस परिवारों की घर-गृहस्थी का सारा सामान, कपड़े, नकदी, बर्तन आदि सामान जलकर नष्ट हो गया था। तहसील के राजस्वकर्मियों ने गांव जाकर नुकसान का आंकलन किया। अग्निपीड़ितों की दशा देखकर समाजसेवी रमाशंकर निषाद ने इन परिवारों को दाल, चावल, आटा, नमक, तेल और चीनी समेत राशन आदि जरूरी सामग्री बांटी। उनकी इस मदद की सभी ने सराहना की है। अग्निपीड़ितों के मुताबिक तहसील प्रशासन ने महज छह लोगों को तिरपाल दिया है। बाकी लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। राजस्व निरीक्षक शशिप्रकाश तोमर ने बताया कि सभी अग्निपीड़ितों को...