बैरिया, एमआईटी और दामोदरपुर इलाके में 6 घंटे तक बिजली गुल
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली संकट ने रविवार को सार्वजनिक छुट्टी के रंग में भंग डाल दिया। शहर के बैरिया, एमआईटी और दामोदरपुर की बड़ी आबादी को पूरे दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे से शाम 5.30 बजे तक लगातार और उससे पहले पौने ग्यारह बजे से करीब ढाई घंटे तक बिजली की आंख-मिचौनी चलती रही। कुल मिलाकर इन इलाकों में लगभग छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- बिजली के बिना बिताते अंधेरी उमसभरी रात, जनता दरबार में अफसर नहीं, कौन सुने बातबिजली कटौती की वजह इधर, एमआईटी कैंपस में ट्री कटिंग के लिए सुबह पौने 11 बजे बिजली काटी गई थी। इसी दौरान बैरिया फीडर में केबल शॉर्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। दूसरी ओर, भगवानपुर पीएसएस के भवानीनगर इलाके की एक गली में एलटी केबल जलने से तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.