पूर्णिया, मई 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बैरियर पर अवैध वसूली मामले को लेकर बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बनमनखी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बनमनखी थाना में आवेदन पर यह कार्रवाई की गयी है। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से बताया है कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सैरात बंदोस्ती में अवैध वसूली करते हुए राजहाट वार्ड नंबर 4 निवासी विशाल कुमार पोद्दार पिता रामू पोद्दार, धोखाधरा वार्ड नंबर 22 निवासी संतोष कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय महावीर चौधरी, रुस्तमपुर निवासी सुशील कुमार यादव पिता गणेशी यादव, चकला वार्ड नंबर 4 निवासी नागौ साह पिता पतलू शाह, शिक्षा नगर वार्ड नंबर 11 निवासी टुनटुन शाह पिता सुरेश शाह को जां...