प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जौनपुर का पशु तस्कर गुरुवार भोर एक बार फिर बेल्हा पुलिस पर भारी पड़ा। नदी किनारे जंगल में पशु लादते समय पुलिस पहुंच गई। एक तस्कर पिकअप लेकर चला गया तो दूसरा पैदल भाग निकला। पिकअप लेकर भाग रहे तस्कर ने पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। दूसरे बैरियर पर पीछे जाने के बाद पिकअप छोड़कर अंधेरे में पैदल ही भाग निकला। हालांकि पैदल भागा उसका साथी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। लीलापुर एसओ मनोज पांडेय बुधवार रात पुलिस टीम के साथ इलाके के हंडौर के पास लोनी नदी किनारे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नदी किनारे जंगल में निराश्रित मवेशी पिकअप पर लादने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही मवेशी लाद रह रहे दो तस्करों में एक पिकअप लेकर भागा तो दूसरा अंधेरे में गुम हो गया। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.