लखनऊ, नवम्बर 14 -- यूपी में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी लखनऊ में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कैसरबाग कोर्ट परिसर से विधानसभा की ओर निकली पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारी हजरतगंज चौराहे पर पुलिस से भिड़ गए। पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को वकीलों ने तोड़ दिया। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान वकील लोहे की जाली और बांस-बल्लियां तोड़कर अपने साथ ले गए। बैरिकेडिंग लेकर भागते प्रदर्शनकारियों के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की। वकील परिवर्तन चौक और अटल चौक होते ह...