बैरिकेडिंग और निगरानी की मांग
बहराइच, अगस्त 10 -- जरवलरोड । यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर छुट्टा पशुओं के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने, स्टेशन परिसर में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अगर समय रहते पशुओं को प्लेटफॉर्म से हटाने की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेल विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया जानवरों को हटाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जरवल स्टेशन पर छुट्टा मवेशियों का कब्जा, आए दिन हादसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.