बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के आवास विकास चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात बैराज रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रखे दो खोखों को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय दुकानदारों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। बताया जाता है कि घटना के बाद आवास विकास चौकी पुलिस ने पीड़ित दुकानदारों को ही हड़का दिया। जानकारी के अनुसार बैराज रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित सैनी फास्ट फूड के खोखे में देर रात चोर टीन काटकर अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि चोर वहां रखा बारदाना, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है。

चोरी की घटनाएं इसी स्थान से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य खोखे को भी चोरों ने निशा...