रिषिकेष, जून 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। बैराज में ओवर लोडर ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। धूं-धूं कर जैसे ही ट्रांसफार्मर जला, तो ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन नाकाम रहे, जिसके बाद फायर बिग्रेड ने पानी की बौछार कर आगू पर काबू पाया। ट्रांसफार्म फूंकने से 300 लोगों के घरों की बत्ती भी गुल हो गई। यह भी पढ़ें- बैराज में 630 केवी का ट्रांसफार्मर ब्लास्टहादसे का समय बीते शनिवार की आधी रात अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोग की भीड़ भी मौके पर जुटी रही। ट्रांसफार्मर की आग बुझाने पर निगम के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू किए। रातभर काम करने के बाद तड़के पांच बजे किसी तरह से बिजली सप्लाई को चालू किया गया, जिससे रात ...