बैराज के पास ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, मासूम घायल
बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। ईद की खुशियां मनाने मेरठ से बिजनौर आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बैराज के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के श्यामपुर निवासी नदीम अपनी पत्नी सबा और बच्चों के साथ स्कूटी से बिजनौर स्थित अपनी बहन के घर ईद मनाने आ रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में बैराज से पहले थाना रामराज क्षेत्र में परिवार पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नदीम की पत्नी सबा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल अस्पताल बिजनौर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में उनकी छह वर्षीय बेटी के सिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.