आगरा, अगस्त 11 -- हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में भले ही कमी आई है। पटियाली के बाढ़ प्रभावित दर्जनभर गांवों में ग्रामीणों की दिक्कतें कम नहीं हो रही है। नरौरा से छोड़े गए एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी के बाद मंगलवार को नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की और वृद्धि हुई है। मंगलवार की सुबह नरौरा बैराज से गंगा में छोड़ा गया एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी शाम से ही गंगा में बहना शुरू हो गया है। पटियाली के गांव मूजखेड़ा, नगला हंसी, नगला नरपत, नगला दीपी आदि गांवों में गंगा का पानी ओवर फ्लो होकर खेतों में भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- पटियाली इलाके में बाढ़ के हालात, एक दर्जन नावों से आवागमन ग्रामीण जलभराव के बीच से ही होकर रोजमर्रा की वस्तुएं लेकर कस्बाई क्षेत्रों से आ रहे हैं। नगला मूलखेड़ा में ग्रामीण जलभराव के बीच स्ट...