बैराजों से छोड़ा गया पानी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
बहराइच, जुलाई 13 -- बहराइच, संवाददाता। तीन बैराजों से सोमवार को 89 हजार क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार की शाम चार बजे तक एल्गिन ब्रिज पर 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ना पाया गया। यहां नदी का जलस्तर बढ़कर 106.07 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही सरयू खतरे के निशान से एक मीटर नीचे पहुंच गई है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से गेरुआ और कौड़ियाला नदियां उफान पर हैं। इन नदियों का पानी गिरिजापुरी बैराज से होकर सरयू में पहुंच रहा है। उधर शारदा, गिरिजा और सरयू बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण नदी का प्रवाह और तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: दोपहर बाद गंडक का जलस्तर उतरा, 24,400 क्यूसेक कम हुआ डिस्चार्ज इसका असर एल्गिन ब्रिज और घूरदेवी गेज स्टेशन पर भी दिखाई देने लगा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.