बलरामपुर, जनवरी 30 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर क्षेत्र के बैरागी पुरवा रोड पर जल निकासी की पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। तहसील चौराहे से सरस्वती विद्या मंदिर तक लगभग 800 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि तहसील चौराहे से बैरागी पुरवा मार्ग के दक्षिणी हिस्से में पूर्व में नाले का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि उत्तरी हिस्से में नाली न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती थी। अब उत्तरी दिशा में भी नाली बनाई जाएगी, जिससे घरों का गंदा पानी सुचारु रूप से निकासी पा सकेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तहसील चौराहे से नई बाजार चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.