हरिद्वार, जनवरी 28 -- हरिद्वार। बैरागी कैंप के पास बजरी वाला में स्थित एक टेंट के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हरिद्वार बैरागी कैंप के पास बजरी वाला में स्थित एक टैंट के गोदाम में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे टेंट, कपड़े, फर्नीचर, गद्दे और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे धुएं का गुबार दूर दूर तक दिखाई देने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। आग बुझाने के लिए सिडकुल फायर स्टेशन से भी एक अतिरिक्त गाड़ी बुलानी पड़ी। फिलहाल आग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.