बैरागी कैंप में 6.8 करोड़ की लागत से सीवर लाइन निर्माण कार्य शुरू
हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। मदन कौशिक ने गुरुवार को नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 30 बैरागी कैंप बस्ती में बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। करीब 6.8 करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और एक पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सचिन अग्रवाल, धीरेंद्र पुरी महाराज, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नगर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम हरिद्वार जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.