देहरादून, दिसम्बर 20 -- हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गंगा से एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक जल स्तर बढ़ने के साथ ही एक महिला का शव गंगा में बहकर आया और कनखल के बैरागी कैंप में लगी गंगा की रेलिंग में फंस गया। रेलिंग में शव फंसा देख आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने आसपास खड़े लोगो से महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि गंगा के बीच में महिला का शव मिलने की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.