हरिद्वार, मार्च 11 -- देश में लागू नई न्याय संहिताओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैरागी कैंप में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हो गई। सात मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी पांच दिनों तक चली। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों ने नए कानूनों की जानकारी ली। उत्तराखंड पुलिस की पहल पर आयोजित प्रदर्शनी में नई न्याय संहिताओं में किए गए बदलावों, तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और नागरिकों के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों से भी लोगों को जागरूक किया गया। समापन पर हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य सहित कई अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नई न्याय संहिताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.