बैरागीवाला हत्याकांड का फरार चल रहा मुख्य आरोपी युनुस गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 5 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी युनुस पुत्र स्व. महबूब को पुलिस ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। विदित है कि 13 जून 2026 की शाम बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.