बैरागीवाला कांड के आरोपी मासूम अली का जमानत
विकासनगर, अगस्त 17 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने बैरागीवाला कांड के आरोपी मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला, सहसपुर को जमानत दे दी। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह गंभीर बीमारी ब्लड कैंसर से पीड़ित है और उसका लगातार उपचार चल रहा है। इस संबंध में उसने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए सीमित अवधि तक गिरफ्तारी से संरक्षण दिया था। बाद में आरोपी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अदालत ने अभिलेखों के अवलोकन में पाया कि प्राथमिकी में आरोपी का नाम है, लेकिन किसी विशिष्ट वारदात में उसकी स्पष्ट भूमिका का उल्लेख नहीं है। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.