औरंगाबाद, फरवरी 10 -- कुटुंबा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव के दो विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में किया गया है। प्रेरणा अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में आयोजित उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवोदय विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, बैरांव विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार गुप्ता तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो विद्यार्थियों को ही भाग लेने का अवसर दिया गया था, जिनका चयन विभिन्न गतिविधियों और साक्षात्कार के आधार पर किया गया। बैरांव विद्यालय की कक्षा नवम की छात्रा मीठी कुमारी का चयन कविता लेखन में तथा छात्र संदीप कुमार का चयन चित्रकल...