फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- शमसाबाद, संवाददाता। हरियाणा में सड़क हादसे में बैरमपुर गांव के एक ग्रामीण की मौत हो गयी। वह पानीपत में प्राईवेट नौकरी करता था। बुधवार को गांव में शव पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। गांव वाले भी शोक में डूब गये। बैरमपुर गांव के 42 वर्षीय सत्यपाल के परिजनों ने बताया कि सत्यपाल सोमवार को पानीपत में डयूटी पर जा रहे थे तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने पर भतीजा रामकुमार जो पानीपत में ही उनके साथ रहता था मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को सत्यपाल ने दम तोड़ दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार को सुबह शव लेकर गांव पहुंचे। इस पर चीख पुकार मच गयी। मृतक तीन भाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.