दरभंगा, अप्रैल 29 -- दरभंगा/बैरगनिया। बैरगनिया में घूम- घूमकर लोगों की हस्तरेखा देखने वाले दरभंगा के रौशन कुमार का शव संदिग्ध स्थिति में कमरे में पाया गया। उसके साथियों पर मंगलवार की रात पीट-पीटकर हत्या उसकी हत्या करने का शक है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान सोनकी थाना क्षेत्र के जफरा निवासी जगदीश लालदेव के 32 वर्षीय पुत्र के रूप में की गयी। उसके साथ रहना वाला एक दोस्त फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रौशन पांच साथियों के साथ बैरगनिया थाना क्षेत्र के वार्ड 23 डुमरवाना गोट में जयप्रकाश साह के मकान में किराए पर लेकर रह रहे थे। यह भी पढ़ें- हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, तीन गिरफ्तार वे शहरी व ग्रामीण इलाकों में घूम-घुमकर लोगों का हाथ देखकर उनका भविष्य बताते थे। मंगलवार की रात कमरे खाने-पीने के दौरान ...