सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के पचटकी राम-बराही सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर में दिनदहाड़े बंधन बैंक के कर्मी श्रवण कुमार को गोली मारकर 49 हजार रुपये लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भाग निकले। जख्मी बैंक कर्मी बाजपट्टी थाना अंतर्गत सोनमनी टोल गांव निवासी रामपुकार राय का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सीतामढ़ी रेफर कर दिया। शहर के निजी क्लीनिक में डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कंधे से दो गोली निकाली है। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। दिनदहाड़े बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर थाना के एएसआई कुमोद कुमार सिंह व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.