सीतामढ़ी, मई 8 -- बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र के भकुरहर गांव के समीप सैनिक रोड पर गुरुवार को टायर गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। इसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान नन्दबारा पंचायत के मसहा वार्ड तीन निवासी अनूप दास के पुत्र संजय दास के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलुअट मिट्टी लदी एक टायर गाड़ी सैनिक रोड होकर से भकुरहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैलवाली टायर गाड़ी पलट गई और बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। इसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से सीतामढ़ी, फिर मुजफ्फरपुर रेफर हो गया है। उसकी इलाज चल रही है। इस घटना में बैलगाड़ी चालक बाल-बाल बच गया है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.