बैरक और विवेचना कक्ष का उदघाटन हुआ
बागपत, मई 26 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना परिसर में नवनिर्मित बहुमंजिला जवान बैरक और विवेचना कक्ष का पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने रविवार देर शाम फीता काटकर उदघाटन किया। उद्घाटन के बाद एसपी सूरज कुमार राय ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि यह निर्माण कार्य चांदीनगर थाने में जवानों के लिए आधुनिक बैरक और विवेचना के लिए एक विशेष कक्ष उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया है। बैरक बनने के बाद जवानों को रहने सहने में कोई परेशानी नहीं होगी। उदघाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान, खेकड़ा सीओ रोहन चोरसिया और थाना प्रभारी अतर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- देल्हूपुर थाने के नए भवन में कार्य संचालन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.