हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर, संवाददाता।भीषण सर्दी के मौसम में जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए भी खास इंतजाम कराए जा रहे हैं। बैरकों में हवा न जाए, इसके मद्देनजर इन्हें पन्नी लगाकर बंद कराया गया। 60 साल से ऊपर के बंदियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। जिनका नियमित तौर पर चेकअप भी कराया जा रहा है। बैरकों के बाहर हाते में अलाव के इंतजाम भी कराए गए हैं। जिला कारागार में इस वक्त करीब 580 के आसपास बंदी निरुद्ध हैं। इनमें ऐसे बंदियों की संख्या ज्यादा है, जिनके केस का कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। 60 साल से ऊपर के भी बड़ी संख्या में बंद जेल में निरुद्ध हैं। ऐसे में पड़ रही भीषण सर्दी से बचाव को लेकर जेल के बंदियों के लिए भी खास इंतजाम के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है ताकि बंदियों को किसी किस्म की कोई दिक्कत न होने पाए। जेल अधीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.