बैम्बू मिशन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय बैम्बू मिशन के तहत सीओएफसीओ कैंपियरगंज में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक डॉ. बीसी ब्रह्मा और विशिष्ट अतिथि प्राणी उद्यान निदेशक सूरज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. ब्रह्मा ने बांस की खेती और उससे बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी। डीडीयू वनस्पति शास्त्र विभाग के प्रो. रामवन्त गुप्ता ने विभिन्न प्रजातियों और उनसे होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी साझा की। प्राणी उद्यान निदेशक ने महिलाओं को बांस उत्पादों की दुकानें संचालित करने के लिए प्रेरित किया। डीएफओ शुभम सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार सिंह, उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.