हापुड़, फरवरी 28 -- बैम्बू ग्रोव स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे फूलों से होली खेलकर होली का पर्व मनाया। जिसमें बच्चों ने होली के गीतों पर नृत्य कर मनमोहक समां बांध दिया। स्कूल में फूलों और रंगों से अद्धुत रंगोली बनाई गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आशीष सिंह, डॉ.राधा त्यागी, डायरेक्टर प्रदीप सुंदर नारायण सिंह त्यागी और मैनेजर मुकेश पाल का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने सभी बच्चों को होली की जानकारी देते हुए रंगों को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। स्कूल के सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.