नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं, क्योंकि टीवी कैमरों ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच के दौरान टीम के डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा है। इस घटना को सबसे पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल्स की छह विकेट से जीत के दौरान भिंडर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। तब युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी उनके बगल में बैठे हुए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की कि भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है। 'मैच के दौरान डगआउट में फोन प्रतिबंधित हैं' अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ''जी हां, भिंडर ने वास्तव में खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारि...