बैना चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट एक वर्ष से खराब
सोनभद्र, मई 16 -- सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक क्षेत्र के बैना गांव के चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट एक वर्ष से खराब पड़ी है। इससे शाम ढलते ही चौराहा पूरी तरह से अंधेरे में डूब जा रहा है। ऐसे में लोगों को बाजार करने व आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को सही कराये जाने की मांग की है। बभनी ब्लाक के बैना चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट को ब्लाक प्रमुख निधि से लगाया गया था। लगने के करीब छः माह बाद ही लाइट खराब हो गयी। यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप इसकी सूचना यहां के रहवासियों के माध्यम से ग्राम प्रधान समेत संबंधित विभाग को दी गयी थी, लेकिन आज तक इस खराब पड़ी लाईट को बनवाने की ओर कोई कारगर कदम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.