बैनामों की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी
मैनपुरी, मई 23 -- भोगांव। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की सुस्त रफ्तार पर डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। किसानों की बेरुखी को देखते हुए डीएम ने शुक्रवार शाम भोगांव तहसील पहुंचकर चल रही रजिस्ट्री प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में 30 मई तक जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए यूपीडा द्वारा इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए भोगांव क्षेत्र के चनेपुर और रामनगरिया सहित 12 गांवों के किसानों की जमीनें चिन्हित की गई हैं। समीक्षा के दौरान एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी ने डीएम को बताया कि बैनामा की कार्रवाई अंतिम दौर में है और अब तक 500 से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- वाराणसी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.