संभल, अप्रैल 4 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जनपद में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जहां एक ओर पूरे जनपद में 502 विवाह पंजीकृत किए गए, वहीं दूसरी ओर 22,915 बैनामों के जरिए आमजन को करीब Rs.53.96 करोड़ की छूट प्रदान की गई। खास बात यह रही कि शत-प्रतिशत लक्ष्य के करीब पहुंचने में सम्भल सदर उप निबंधक कार्यालय जिले में अव्वल रहा, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता को साबित किया। शासन द्वारा निर्धारित Rs.210 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद ने Rs.195.25 करोड़ का राजस्व अर्जित कर 88.21% लक्ष्य हासिल किया। छूट देने के बावजूद राजस्व संग्रह की यह उपलब्धि विभाग के बेहतर समन्वय और पारदर्शी कार्यशैली को दर्शाती है। विभाग की इस उपलब्धि ने न सिर्फ राजस्व बढ़ाया, बल्कि आमजन को आर्थिक राहत देकर योजनाओं का वास्तविक लाभ भी पहु...